मिशन शक्ति अभियान के तहत दिनांक: 14.10.2023 से 25.10.2023 तक एण्टी रोमियो स्क्वायड व पैदल गस्त (फुट पेट्रोलिंग ) की गयी कार्यवाही

मिशन शक्ति अभियान के तहत दिनांक: 14.10.2023 से 25.10.2023 तक एण्टी रोमियो स्क्वायड व पैदल गस्त (फुट पेट्रोलिंग ) की गयी कार्यवाही

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। मा० मुख्यमंत्री जी उoप्रo द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रदेश के पुलिस कमिश्नरेट / जनपदों में गठित एण्टी रोमियो स्क्वायड द्वारा दिनांक: 14.10.2023 से 25.10.2023 तक कुल 74.703 विद्यालय / स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों, मार्केट, माल, पार्क एवं अन्य स्थानों पर 3,83,086 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमें 296 अभियोग पंजीकृत किये गये एवं 371 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 1. 28,773 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी।

उक्त क्रम में प्रदेश के पुलिस कमिश्नरेट / जनपदों में पैदल गस्त (फुट पेट्रोलिंग) में दिनांक 14.10.2023 से 25.10.2023 तक कुल 84,001 स्थानों पर गस्त / चेकिंग की गयी तथा कुल 4,84,631 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया, जिसमें कुल 1006 अभियोग पंजीकृत कर 1139 व्यक्तियों को गिरफ्तार | किया गया एंव 216 अवैध शस्त्र, 71 अवैध वाहन, 24,193 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी तथा 36,519 मनचलों लड़कों / शोहदों के अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी दी गयी एंव 17,995 अवैध अतिक्रमणों को हटवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *