यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 162 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाई

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 162 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाई

अयोध्या।शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ प्रवर्तन डॉक्टर आरपी सिंह एवं यात्री कर अधिकारी ने संयुक्त रूप से यातायात नियमों की एंडोखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही किया। इस मौके पर इन दोनों अधिकारियों ने हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग करते न पाए जाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करते पाए जाने एवं विपरीत दिशा में वाहन का संचालन करने पर 162 चालान किए। ए आरटीओ प्रवर्तन डॉक्टर आरपी सिंह ने बताया कि यह अभियान विभिन्न मार्गो तथा चौराहों पर आगे भी चलता रहेगा। बताया कि जहां ओर यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया जाएगा वही यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और स्वामियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *