यात्रियों की मौत पर मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हॅू कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। यहियागंज उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ महामंत्री नीरज गुप्ता संसदीय महामंत्री प्रशान्त गर्ग युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा ने बताया कि गुरूवार को अहमदाबाद में दर्दनाक दिल दहला देने वाली विमान दुर्घटना के बारे में जानकर व्यापार मण्डल के सभी सदस्य स्तब्ध रह गये इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरी दुनिया के साथ साथ व्यापारी समाज को गमगीन कर दिया है। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 265 यात्रियों की दुःखद मुत्यु पर दुःख जताते हुए 2 मिनट का मौन रख की श्रद्धांजलि दी। और कहा कि दुर्घटना में मरे हुए सभी यात्रियों के लिए भगवान से प्रार्थना की उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और घर वालों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
लखनऊ एवं यहियागंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने विदेश में होने के कारण शोक सभा में शामिल न हो सके परन्तु बताया कि कल जैसे ही हमें उक्त घटना की जानकारी मिली वैसे हम स्तब्ध रह गये। उक्त घटना ने मैं यात्रियों की मौत पर मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हॅू कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और घायल हुए सभी लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों।
मुख्य रूप से नीरज गुप्ता प्रशान्त गर्ग, नरेश कुमार, अनस शमसी, युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री समीर जैन, सतीश मिश्र धीरेन्द्र अवस्थी विनय गुप्ता, हर्षित जायसवाल, सोनू तिवारी, सोनू जायसवाल, सुमित दीक्षित, सनी लालवानी, विभू, ओम प्रकाश ठाकुर श्रवण बाजपाई अनुराग पाण्डेय वैभव रोहित गुप्ता जितेंद्र सुमनी विजय अग्रवाल विशम्भर पाण्डेय दिनेश मिश्र श्याम कुमार के साथ यहियागंज व्यापार मण्डल के सदस्य एवं व्यापारी सामिल हुए।

