यूपी की हर ग्राम पंचायत में बरात घर और अंत्येष्टि स्थल बनाने का मसौदा तैयार : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

उत्तर प्रदेश की सभी 58,189 ग्राम पंचायतों में बरात घर व अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने का मसौदा तैयार किया गया है। इसका प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भी भेज दिया गया है।

प्रत्येक बरात घर की लागत 30 लाख व अंत्येष्टि स्थल की 24.36 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह सभी ग्राम पंचायतों में बरात घर बनाने में 17456.70 करोड़ और अंत्येष्टि स्थल बनाने में 14174.84 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि बरात घर और अंत्येष्टि स्थल तक सुगमता से पहुंचने के लिए मार्ग बनाए जाने की भी व्यवस्था की जाएगी। वहां पर सामुदायिक शौचालय, पथ प्रकाश की व्यवस्था जैसी अवस्थापना सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आम जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा इस दिशा में मांग की जाती रही है। इसी क्रम में यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में भी बरात ठहराने पर रोक है। ऐसे में गांवों में बरात घरों का निर्माण जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *