यू पी बोर्ड परीक्षा 2025 हेतु मण्डलीय सचल दल गठित

यू पी बोर्ड परीक्षा 2025 हेतु मण्डलीय सचल दल गठित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित की जाने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2025 के संचालन व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल डॉ0 प्रदीप कुमार ने चार मण्डलीय सचल दल का गठन कर दिया है,
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ०दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दल के प्रभारी स्वयं संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ०प्रदीप कुमार होंगे
दूसरे सचल दल की प्रभारी उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल रेखा दिवाकर
तीसरे दल के प्रभारी मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ मण्डल श्याम किशोर तिवारी
व चौथे मण्डलीय सचल दल के प्रभारी मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ0दिनेश कुमार होंगे
दिनांक 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक होने वाली बोर्ड परीक्षा में ये सचल दल जे डी माध्यमिक डॉ प्रदीप कुमार के निर्देश पर लखनऊ मण्डल के 6 जनपदों लखीमपुर खीरी,सीतापुर, उन्नाव,रायबरेली, हरदोई, व लखनऊ जनपद के परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षक कर शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न करवाने में सहयोग करेंगे।
प्रत्येक सचल दल में एक दल प्रभारी के साथ दो पुरुष व दो महिला सदस्य रखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *