नोएडा में युवक की संदिग्ध मौत में आया नया मोड़: परिवार ने लगाया आरोप पड़ोसियों के द्वारा की गई हत्या : बाद में शव को पंखे से लटकाया गया

यह घटना ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां एक युवक की पिछले 15 फरवरी को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी| लेकिन अब इसमें नया मोड़ आ गया है परिवार वालों का आरोप है कि उन्हीं के पांच पड़ोसियों ने मिलकर के यह हत्या की है, मृतक के भाई सुरेश का कहना है कि घटना के दिन परिवार के सभी लोग बाहर गए थे| लेकिन उनका उसका भाई 25 वर्षीय सुभाष घर पर अकेला ही था और मौके का फायदा उठाते हुए पड़ोसियों ने सुभाष से मोबाइल और रुपए लूट लिए, उसके बाद उसकी हत्या करके आत्महत्या का रूप देने के लिए सव को पंखे से लटका दिया| सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सव को कब्जे में लेकरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| परिवार के द्वारा पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है| दनकौर कोतवाली के प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने परिवार को जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है|

नोएडा ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *