*रामलला के दरबार में श्रृद्धालुओं की भीड़ से एक माह में आया 15 करोड़ का दान।*
अयोध्या (डी के यू लाइव ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार।
रामनगरी आ रही श्रृद्धालुओं की भीड़ से दान का रिकॉर्ड भी टूट रहा है।महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद लाखों श्रृद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।राम मंदिर में रोजाना चार लाख श्रृद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं।यह सिलसिला मकर संक्रांति से ही चल रहा है।मंदिर ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि ट्रस्ट के 10 दान काउंटर पर रोजाना दस लाख रुपये से ज्यादा का दान चढ़ रहा है।अनुमान के मुताबिक महाकुंभ के एक माह में लगभग 15 करोड़ से ज्यादा का दान जमा हुआ है।इसमें रामलला के सामने रखे छह दान पात्रों में दी गई धनराशि भी शामिल हैं।

