रामानंद सागर की बहू रामनगरी पहुंचकर किया प्रभु श्री राम का दर्शन
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।शनिवार को रामानंद सागर की बहू निशा रामानंद सागर अयोध्या पहुंचीं।उन्होंने राम मंदिर में राम लला के दर्शन किए।मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह उनकी अयोध्या की पहली यात्रा है।दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि राम लला के दर्शन कर वह भावुक हो गईं और पुराने दिनों की याद ताजा हो गई।उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था कि कई सालों बाद भव्य और दिव्य मंदिर में प्रभु श्री राम विराजमान होंगे।उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होने से अयोध्या का चौमुखी विकास हो रहा है।यहां पर श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए हवाई जहाज,वंदे भारत जैसे ट्रेनों आवागमन शुरू हो गया है।उन्होंने बताया कि रामायण बनाते समय कई तरह की तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें आई थीं।उस समय रामानंद सागर को प्रसारण की अनुमति के लिए दूरदर्शन के कई चक्कर लगाने पड़े।शुरुआत में बने चार एपिसोड को काटकर दो एपिसोड करके प्रसारण शुरू किया गया था।बाद में उनके पति आनंद सागर ने भी रामायण से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया।उन्होंने कहा कि रामायण पर कई फिल्में और सीरियल बने, लेकिन रामानंद सागर की रामायण की तुलना आज तक किसी से नहीं हो पाई।अयोध्या के विकास की सराहना करते हुए उन्होंने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि आज सनातन संस्कृति का व्यापक प्रचार हो रहा है।

