राम मंदिर परिसर मे युवती समेत तीन लोगों ने घुसकर नमाज पढ़ने की कोशिश, गिरफ्तार

राम मंदिर परिसर मे युवती समेत तीन लोगों ने घुसकर नमाज पढ़ने की कोशिश, गिरफ्तार

जिला व पुलिस प्रशासन के साथ-साथ ट्रस्ट ने साधी चुप्पी

अयोध्या।अभी तीन दिन पहले प्रयागराज में होने वाले माघ मेले को लेकर यहां पर श्रद्धालुओं के आने वाली भारी संख्या मे भीड़ का अंदेशा देखते हुए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बात कही थी।क्योंकि देखा जाये तो राम मंदिर निर्माण के बाद से मथुरा, काशी, प्रयागराज की भी भीड़ रामनगरी मे रामलला का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भी रहती है।जिसको लेकर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने राम मंदिर सुरक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बात कही थी।लेकिन राम जन्मभूमि मंदिर परिसर की सुरक्षा घेरा मे उस समय सेंध लगा जब
शनिवार को भोर 3:00 बजे सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एक युवती समेत तीन लोग डी 1 गेट से राम मंदिर के अंदर प्रवेश कर गए और नमाज पढ़ने की कोशिश किया इससे पहले वह नमाज पढ़ने कि वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें ऐसा करणी से रोक कर उन्हें हिरासत में ले लिया।पकड़े गए लोगों में दो युवक तथा एक युवती बताई जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि तीनो लोग सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए युवक बैठ गये।पुलिसवालों ने उसे उसे ऐसा करते देखते ही हिरासत में ले लिया।हिरासत मे लिए गए एक युवक कश्मीरी वेशभूषा में थे।इसमे पकड़े गए एक युवक की पहचान अबू अहमद शेख निवासी कश्मीर के शोपियां निवासी के रुप मे हुई है।वहीं पकड़ी गई युवती का नाम सोफिया बताया जा रहा है।जबकि एक अन्य युवक का नाम अभी पता नहीं चल पाया है।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जब युवकों को रोका, तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।वहीं इस संबंध मे घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां,स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं।हालांकि, इस मामले पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।वही राम मंदिर ट्रस्ट ने भी पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *