राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा का पंजीकरण, संस्थापक पदाधिकारियों की घोषणा

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा का पंजीकरण, संस्थापक पदाधिकारियों की घोषणा

लखनऊ, दिनांक 08 अगस्त 2025 —
आज राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा का आधिकारिक पंजीकरण क्रमांक 399/25 के अंतर्गत कराया गया। संगठन के संस्थापक हिंदू देव प्रकाश शुक्ला को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रोशनी शुक्ला को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया।

संगठन के अन्य पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है —

कैप्टन मनोज जी — राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानवाधिकार प्रकोष्ठ

हिंदू वादी पंडित हृदेश शर्मा — राष्ट्रीय अध्यक्ष, गौ प्रकोष्ठ

विशाल कुमार — राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

श्रीकांत उपाध्याय — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

पशुपति प्रताप सिंह — राष्ट्रीय प्रमुख सचिव

डॉ. राजीव लोचन शुक्ला — राष्ट्रीय महासचिव

गौतम सिंह — राष्ट्रीय महासचिव

शशिकांत तिवारी — राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

सभी पदाधिकारी संगठन के संस्थापक सदस्य भी हैं। इस अवसर पर सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया कि जो लोग “राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर” के नाम से फर्जी तरीके से लोगों से धन उगाही करते हैं, उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि ऐसे फर्जी लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी के अब 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं, और इस नए पंजीकरण के माध्यम से संगठन को और मज़बूत किया जाएगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य मठ, मंदिर एवं सनातन धर्म की रक्षा है, और इसके लिए पूरे भारत में तन-मन-धन से कार्य किया जाएगा।

आगामी दिनों में बड़े आयोजन की तैयारी की जा रही है। 21 तारीख को सभी संस्थापक सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जनपद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस विभाग एवं प्रशासन को सूचित करें — ताकि जो भी व्यक्ति संगठन के नाम का दुरुपयोग करे, उसके खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *