जौनपुर 05 मार्च, 2025 (सू0वि0)- राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक, प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के निर्देशन में 08 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया की ओर से प्रचार वाहनों को माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा-प्रथम द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में हरी झण्डी दिखाकर जनपद जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लिये रवाना किया गया। इस प्रचार वाहन द्वारा आज तहसीलों व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनता को जागरूक किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, लोक अदालत रणजीत कुमार एवं अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह, व अन्य न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण व बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

