लखनऊ: गाजीपुर पुलिस द्वारा अधिक प्रतिफल देने का प्रलोभन देकर कम्पनी में निवेश कराकर लोगों से पैसे हड़प लेने वाला जनपद जौनपुर के ईशापुर निवासी एक शातिर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गाजीपुर पुलिस ने वान्छित अभियुक्त अनिरूद्ध नारायण पुत्र जयप्रकाश नारायण गुप्ता निवासी मूलपता ए 129 मोहल्ला ईशापुर पोस्ट सदर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर हालपता सरस्वती अपार्टमेंट बी ब्लाक फ्लैट नं0 1105 गोमतीनगर एक्सटेंसन लखनऊ को गिरफ्तार किया।
थाना पुलिस के मुताबिक 22 लाख रुपये कम्पनी स्टेलियन रेजीडेन्सी प्राइवेट लिमिटेड में बाई बैक स्कीम के तहत तीन प्रतिशत मासिक प्रतिफल का प्रलोभन देकर वादी मुकदमा का निवेशित मूलधन 22 लाख रुपये व प्रतिफल वापस न करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 310/2023 धारा 406/420/467/468/471 भादवि बनाम अनिरूद्ध नारायण उपरोक्त पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना से धारा 467/468/471 भादवि का सृजन होना नहीं पाया गया अपितु धारा 409 भादवि की परिधि के अपराध के साक्ष्य पाये जाने पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम द्वारा तलाश संदिग्ध व्यक्ति/वाहन क्षेत्र में भ्रमणशील होकर जमीनी सूचना तन्त्र का सहारा लेते हुये जरिए अभिसूचक सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त विवेकखण्ड गोमतीनगर स्थित मिष्ठान भंडार बेनीराम प्यारेलाल पर मौजूद है इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस बल अभिसूचक के बताये गये स्थान पर पहुँचकर एक बारगी दबिश देकर मौके पर मौजूद व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अनिरूद्ध नारायण पुत्र जयप्रकाश नारायण गुप्ता निवासी मूलपता ए 129 मोहल्ला ईशापुर पोस्ट सदर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर हालपता सरस्वती अपार्टमेंट बी ब्लाक फ्लैट नं0 1105 गोमतीनगर एक्सटेंसन लखनऊ उम्र करीब 40 वर्ष बताया। अभियुक्त को हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

