चिनहट पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, आधा दर्जन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण बताते हुए डीसीपी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि दिनाँक 08.04.2024 को थाना चिनहट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु/वाहन तलाश
वांछित/वारण्टी एवं अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के दौरान वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 06 नफर शातिर अभियुक्तगणो को नेडा मोड तिराहा के पास थाना चिनहट लखनऊ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 03 अदद चार पाहिया वाहन, 02 अदद मोटर साईकिल चालू हालत में, 02 अदद मोटर साईकिल कटी हुई, 16 अदद पुरानी बैटरी व कुल 2410/ रुपये नगद बरामद किया गया।
पूछताछ का विवरण बताते हुए डीसीपी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि अभियुक्तगणो ने पूछताछ में बताया कि साहब हम लोग बाजार व सड़क के किनारे खड़े चार पाहिया दोपहिया वाहन को विभिन्न प्रकार के चाभियां लगाकर आसानी से चालू कर लेते है तथा मौका पाकर वाहन को चुरा लेता हूँ तथा भिन्न-भिन्न स्थानों पर ले जाकर चलते फिरते लोगो को सस्ते दामों मे विक्री कर देते है साहब कुछ दिन पहले हमलोगो ने मैक्स पॉलीक्लिनिक एण्ड ट्रामा सेटर चिनहट लखनऊ से एक मोटर साईकिल चोरी किये थे इसी तरह से मौका पाकर मैगा मोटर्स विभूतिखण्ड से एक अदद होन्डा सिटी कार चोरी किया था व पार्श्वनाथ प्लैनेट विभूतिखण्ड से एक अदद मोटर साईकिल चोरी किया था तथा विनय खण्ड गोमतीनगर से एक अदद आल्टो कार चोरी किया था व हम लोगो ने कुछ दिनो पहले एक अदद होन्डा सिटी कार दिल्ली से चोरी किया था तथा दोपहिया/चारपहिया वाहन चोरी कर सस्ते दामो मे विक्री कर अपना भौतिक सुख व दुनियाबी लाभ प्राप्त करने का अपराध करते है आज हम लोग काफी दिनों पहले चोरी किये गये वाहनो को को चलाकर जनपद बाराबंकी विक्री करने जा रहे थे कि मौके पर ही आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण बताते हुए पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्रताप सिंह ने कहा कि सभी अभियुक्त के बारे मे आपराधिक जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
01-परवेश चौहान उर्फ मोटा पुत्र बाबू राम चौहान निवासी मकान सी-292 सेक्टर 24 ब्लाक सी रोहिणी दिल्ली वर्तमान पता-गनेशपुर
रहमानपुर थाना चिनहट लखनऊ उम्र करीब 31 वर्ष । 02-अभिज्ञान सिंह टोटो उर्फ गोलू पुत्र मिथलेश निवासी म0न0P-45 ब्लाक A शर्मा कालोनी बुद्ध बिहार फेज-02 सेक्टर 23 रोहिणी दिल्ली वर्तमान पता-गनेशपुर रहमानपुर थाना चिनहट लखनऊ उम्र करीब 23 वर्ष।
03-कासिम पुत्र अली अहमद निवासी सनसिटी A-17 कमता थाना चिनहट लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष।04. शमशुद्दीन खान पुत्र मो० खबुर खां निवासी ग्राम प्यारेपुर थाना कैसरगंज जिला बहराइच वर्तमान- बुद्ध बिहार कालोनी थाना चिनहट लखनऊ उम्र-25 वर्ष।
05. सादिक अली पुत्र उर्फ नन्हके पुत्र मो० शाहरुख निवासी ग्राम रुदहीपुरवा थाना कोतवाली जिला गोण्डा वर्तमान पता-कान्तीपुरम बाबा हास्पिटल मोड थाना चिनहट लखनऊ उम्र-32 वर्ष।
06. मो0 असलम खान पुत्र रहीमुल्ला खां निवासी हंसबिहार कालोनी सतरिख रोड थाना चिनहट लखनऊ उम्र-52 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उप निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी, उप निरीक्षक मुकेश पाल, उप निरीक्षक कपिल कुमार,कांस्टेबल विनय शुक्ला,कांस्टेबल आकाश यादव,
कांस्टेबल अजय यादव कोतवाली चिनहट जनपद लखनऊ शामिल रहे।

