लखनऊ मण्डल के विज्ञान-गणित शिक्षक प्राप्त करेंगे पुनरीक्षित शिक्षक संदर्शिका मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण

*लखनऊ मण्डल के विज्ञान-गणित शिक्षक प्राप्त करेंगे पुनरीक्षित शिक्षक संदर्शिका मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण*
लखनऊ 9 दिसम्बर 2025
समग्र शिक्षा माध्यमिक के अन्तर्गत कक्षा 9 से 12 पढ़ाने वाले विज्ञान वर्ग के मुख्य विषयों भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व गणित विषय के राजकीय शिक्षकों को पुनरिक्षित शिक्षक संदर्शिका आधारित मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे
●जे डी लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि निदेशक राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान द्वारा इस आशय का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसमें लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों लखनऊ,सीतापुर,लखीमपुर खीरी, हरदोई,उन्नाव,रायबरेली जनपद से उक्त चार विषयों के प्रवक्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु कार्यमुक्त करने के लिए निर्देशित किया गया है,
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि उक्त तीन दिवसीय विषयगत प्रशिक्षण 25 दिसम्बर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक तीन चक्रों में जनपदवार दिया जाएगा
लखनऊ मण्डल के जनपदों से वांक्षित विषयवार शिक्षक

*लखनऊ* जनपद से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित के एक एक शिक्षक (कुल तीन)

*सीतापुर* जनपद से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान के एक एक शिक्षक (कुल तीन)

*हरदोई* जनपद से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान के एक एक शिक्षक (कुल तीन)

*लखीमपुर खीरी* जनपद से जीव विज्ञान व गणित के एक एक शिक्षक (कुल दो)

*उन्नाव* जनपद से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान के एक एक शिक्षक (कुल तीन)

*रायबरेली* जनपद से जीव विज्ञान के एक शिक्षक (कुल एक)

●संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने लखनऊ मण्डल के सभी डी आई ओ एस को अपने चक्रानुसार वांक्षित शिक्षकों को ससमय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश दे दिए हैं

● *डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *