राजकीय हाईस्कूल गोशालालपुर काकोरी में लगा भव्य कॅरियर मेला* ●विजेता बनने के लिए प्रतिभागिता जरूरी – डॉ दिनेश कुमा

*राजकीय हाईस्कूल गोशालालपुर काकोरी में लगा भव्य कॅरियर मेला*
●विजेता बनने के लिए प्रतिभागिता जरूरी – डॉ दिनेश कुमार

प्रेस विज्ञप्ति:-
दिनांक 09/12/2025 को राजकीय हाई स्कूल गोशा लालपुर, काकोरी, लखनऊ में पंख कैरियर मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
मुख्य अतिथि मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विजेता बनने के लिए प्रतिभागिता जरूरी है,छात्र छात्राओं को अपने अन्दर छिपी प्रतिभा के अनुरूप ही तनाव रहित कॅरियर का ही चयन करना चाहिये,विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने विद्यालय के आई सी टी लैब का भी निरीक्षण किया जिसमें सभी उपकरण व सामग्री सुसज्जित पाई गईं,
विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय ग्राम प्रधान श्री पुतान सिंह,राजकीय आई टी आई , रहीमाबाद,मलिहाबाद , लखनऊ के प्रधानाचार्य श्री आनन्द अवस्थी, थाना मलिहाबाद से सब इंस्पेक्टर श्री अभिलाष सिंह,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काकोरी, लखनऊ से डॉ अली, बॉक्सिंग कोच श्री सैफ़ ख़ान, पंख पोर्टल से सुश्री निमिषा श्रीवास्तव, कस्तूरबा बालिका विद्यालय से सुश्री सुमी श्रीवास्तव, राजकीय कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल, गोशालालपुर से प्रधानाचार्या डॉ संगीता उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गगन जी पाण्डेय द्वारा फूलमाला , बैज अलंकरण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री संदीप कुमार निगम, विद्यालय नोडल कैरियर क्लब श्रीमती रुचि वर्मा, श्री मोहम्मद सलीम आशिके रसूल, श्रीमती निहारिका गंगवार, श्रीमती शैलजा ने अपना महती योगदान प्रदान किया।
कैरियर मेले में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उनके कैरियर से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का समाधान एवं गाइडेंस उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *