लोक भारती की मासिक बैठक सम्पन्न

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लोकभारती की मासिक बैठक रविवार को डॉ बी आर आम्बेडकर आई टी आई कालेज, सराय शहजादी, कटी बगिया, बंथरा निकट रामाडा होटल गेट नं 3 के सामने, कानपुर रोड़, लखनऊ में डी एण्ड डी इंटरप्राइजेज के फाउंडर इंजीनियर आशीष दीक्षित (असिस्टेंट प्रोफेसर एमिटी यूनिवर्सिटी) के संयोजन में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ लोक भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने किया। अध्यक्षता कर रहे लखनऊ मंडल के उपनिदेशक कृषि डॉक्टर सीपी श्रीवास्तव ने प्राकृतिक कृषि की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय जनसंपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण चौधरी, लोक भारती लखनऊ के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, आचार्य चंद्र भूषण तिवारी, महीप कुमार मिश्र, लोक भारती के सचिव भास्कर अस्थाना ने बैठक को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखवानी की भी सहभागिता रही। लोकभारती महानगर के संयोजक डॉक्टर देव ज्योति ने बैठक का संचालन किया। इंजीनियर आशीष दीक्षित ने सोलर की जानकारी दी। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार विद्याधर दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेंद्र संयोजक दक्षिणी भाग लखनऊ लोकभारती,विनोद कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह व्यवस्था प्रमुख, श्रीकांत श्रीवास्तव, राजेश सिंह, देवर्षि मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, कृपाशंकर, सुधीर कुमार, हेमंत निराला, प्रभाकर, स्थानीय किसान बेचा लाल, शिवदत्त, मैकूलाल उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से प्राकृतिक खेती करने के लाभ बताए गए और कहा गया कि राष्ट्र की उन्नति देश के विकास के लिए तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं स्वरोजगार के लिए प्राकृतिक कृषि ही समर्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *