विदेश की धरती पर भी भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का जलवा विखेर रही लोक गायिका जान्हवी पाण्डेय

*विदेश की धरती पर भी भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का जलवा विखेर रही लोक गायिका जान्हवी पाण्डेय*

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। अम्बेडकरनगर जनपद की मूल निवासिनी लोक गायिका जान्हवी पाण्डेय विदेश में जाकर भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का लोगों को मुरीद बना रही हैं।
भारतीय पारम्परिक परिधान में ही शारजाह एवं दुबई में जाने पर जगह जगह हर कोई मिलने जुलने वाले आम और खास कर रहे स्वागत, भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता से भी परिचित हो रहे हैं।
भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता पर आधारित एक पुस्तक के विमोचन के सिलसिले में दुबई और शारजाह लोक गायिका जान्हवी पाण्डेय गई हैं।
शारजाह पहुंचने पर अन्तर्राष्ट्रीय शायर इस्तेफाक मिर्जा एवं अन्य सम्भ्रांत जनों की अगुवाई में एयरहोस्टेस एवं एयर ब्यायज ने लोक गायिका जान्हवी पाण्डेय का गर्मजोशी से स्वागत किया।
उत्पादन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के सहायक निदेशक एस आर विनेश एवं अन्तर्राष्ट्रीय शायर इस्तेफाक मिर्जा की मौजूदगी में शारजाह एवं दुबई में लोक गायिका जान्हवी पाण्डेय ने भारतीय संस्कृति सभ्यता पर आधारित पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया।
लोक गायिका जान्हवी पाण्डेय ने कहा कि कि भारत की संस्कृति को आज हम शारजाह में भी प्रस्तुत करके आए जैसे भारत सरकार के प्रधानमंत्री जी देश-विदेश तक छाए हुए हैं उसी प्रकार हमारी भारतीय संस्कृति की पुस्तक आज शारजाह व दुबई में विमोचन करके भारत की संस्कृति एवं सभ्यता से लोगों को और अधिक परिचय कराने का अवसर मिला। उल्लेखनीय है कि जान्हवी पाण्डेय राष्ट्रीय युवा वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ युवा वर्ग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *