विद्युत से संबंधित समस्याओं के निदान के लिये लगाया गया महा अभियान का मेगा कैम्प
- ब्यूरो प्रमुख
- विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री डॉ ए के शर्मा के मनसा के3ब अनुरूप तथा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देशानुसार जनता की विद्युत से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत वितरण खंड चतुर्थ मियापुर जौनपुर में एक विद्युत सेवा महा अभियान का मेगा कैंप लगाया गया । जिसमें कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से बिल रिवीजन के 41, मीटर रिप्लेसमेंट के 01, लोड इंक्रीजिंग का 03,टैगिंग का 03 और अन्य प्रकार के कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 19 आवेदन का निस्तारण आज कर दिया गया तथा शेष के लिए SIR रिपोर्ट भर कर भेजने के लिए उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता को भेज दिया गया है।SIR रिपोर्ट आने पर आवेदन का निस्तारण कर दिया जाएगा।उक्त जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण चतुर्थ बक्शा जौनपुर वीके सिंह सिंह द्वारा दिया गया।

