विधायक ने मानक विहीन व धीमी गति से चल रहे कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था को लगाई फटकार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
खरगूपुर गोंडा। विधायक ने टू लाइन सड़क निर्माण का जायजा लिया मानक विहीन व धीमी गति से चल रहे कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था को फटकार लगाई। 57 करोड़ रुपए की लागत से खरगूपुर बाईपास से श्रावस्ती जिले की सीमा ककरा बलुआघाट तक टू लाइन मार्ग का निर्माण हो रहा है। उक्त कार्य कार्यदाई संस्था आलोक कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। मार्ग निर्माण का जायजा क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी द्वारा लिया गया जहां निर्माण कार्य मानक विहीन तथा धीमी गति से पाया गया। इस पर उन्होंने कार्यदाई संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए सड़क का निर्माण मानक के अनुसार कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मार्ग निर्माण का जायजा लेने के उपरांत विधायक श्री द्विवेदी ने गांधी चौराहा पहुंचकर लोगों की जन समस्याएं सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया इसके अतिरिक्त उन्होंने आगामी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष सहित सभासद पदों पर घोषित होने वाले प्रत्याशियों का समर्थन कर विजय श्री दिलाए जाने के लिए पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को महती भूमिका अदा करने का आवाहन किया। इस मौके पर धर्मेंद्र मिश्रा में शोभित द्विवेदी राजन शुक्ला डॉक्टर दिनेश तिवारी राजेश सोनी पदुम नाथ शुक्ला डॉ हजारी लाल तिवारी अरविंद मिश्रा बृजभूषण ओझा उर्फ रिंकू दिवाकर शुक्ला बलराम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *