वैदिक कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने प्रस्तुत किये अदभुत विज्ञान मॉडल्स
शोध की कोई उम्र नहीं होती- डॉ0दिनेश कुमार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। वैदिक कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गणेश गंज लखनऊ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मंडल डॉक्टर दिनेश कुमार ने प्रधानाचार्या डॉक्टर प्रशिषा श्रीवास्तव एवं प्रबंधक श्री रविंद्र कुमार निगम द्वारा स्वागत किया गया एवं प्रदर्शनी कक्ष द्वार का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया गया तथा प्रदर्शनी में लगे एक- एक मॉडल का बारीकी से अवलोकन किया गया है। शिक्षिका गुंजन एवं श्रीमति नीलम सिंह द्वारा रंगोली एवं पोस्टर का कार्य कराया गया ।विज्ञान प्रदर्शनी में 20 क्रियाशील मॉडल थे। प्रदर्शनी में विज्ञान के चार्ट्स भी प्रदर्शित किए गए।इसमें जूनियर ग्रुप में कुमारी भावना कक्षा 7 द्वारा निर्मित फ़ायर अलार्म मॉडल को प्रथम स्थान शीतल कक्षा 6 द्वारा निर्मित मॉडल सूर्यग्रहण चंद्र ग्रहण को द्वितीय एवं चाहत कक्षा 6 द्वारा निर्मित मॉडल जल चक्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।सीनियर ग्रुप में प्रियांशी कक्षा 9 द्वारा निर्मित मॉडल हाइड्रोलिक ब्रिज लागत 200 रुपये को प्रथम स्थान एस्थर रॉबर्ट कक्षा 9 द्वारा निर्मित मॉडल उत्सर्जन तंत्र को द्वितीय स्थान , तनु द्वितीय कक्षा 10 द्वारा निर्मित मॉडल DC फ़ैन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ0दिनेश कुमार द्वारा बच्चों को निरंतर नए विचार प्रदर्शित करने एवं उनका अपने दैनिक जीवन में क्रियान्वयन करने हेतु प्रेरित किया गया,उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शोध की कोई उम्र नहीं होती,मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्यो एवं विज्ञान शिक्षिकाओं श्रीमती अपर्णा शुक्ला एवं श्रीमती रेखा के मॉडल बनाने में मार्गदर्शन एवं विद्यालय के शैक्षिक वातावरण की प्रशंसा की गई विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

