व्यापार मंडल ने व्यापारियों में मिष्ठान बांटते हुए खुशी व्यक्त किया
सरकार द्वारा खाद्य लाइसेंस अब आजीवन वैध की घोषणा
जौनपुर। व्यापार मंडल ने गल्ला मंडी स्थित सभी व्यापारियों में मिष्ठान वितरण करते हुए सरकार के द्वारा इस निर्णय की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि खाद्य लाइसेंस को आजीवन मान्यता देने का सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है खाद्य व्यापार से जुड़े हुए सभी व्यापारियों को बधाइयां, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही मांग थी सरकार का यह निर्णय व्यापारियों के लिए राहत भरा निर्णय है इससे व्यापार में सुगमता बढ़ेगी
प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से छोटे-बड़े व्यापारियों को बार-बार नवीनीकरण की झंझट और अनावश्यक कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिलेगी, कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, अनाज व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल,मीडिया प्रभारी यशवंत साहू, विजय अग्रहरी,चेतन टंडन,दिनेश अग्रहरि,मंगला साहू, विजय जायसवाल,संजय साहू,अरुण कपूर,मनोज साहू,गुलज़ारी लाल गुप्ता,दिलीप साहू आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे

