6 फ़रवरी – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
भव सागर चह पार जो पावा ।
राम कथा ता कहँ दृढ नावा ।
बिषइन्ह कहँ पुनि हरि गुन ग्रामा
श्रवन सुखद अरू मन अभिरामा
( उत्तरकांड 52/2)
राम राम 🙏🙏
श्री राम राज्याभिषेक तक की कथा सुनाने के बाद शिव जी पार्वती से कहते हैं कि मैंने आपको राम जी के गुण सुनाए, अब और क्या कहूँ । पार्वती जी कहती हैं कि मैं राम कथा सुनकर राम जी के प्रताप को जान गई हूँ । जो संसार रूपी सागर को पार करना चाहता है उसके लिए राम कथा एक दृढ नौका समान है । भगवान के गुण तो विषयी के मन को भी भाते हैं ।
इस जगत में बिना किसी बाधा के आसानी से अपना जीवन बिताना चाहते हैं तो राम चरित सुनकर उसका अपने जीवन में पालन करें , बहुत आसानी होगी । अथ ! जय जय रामकथा , जय सियाराम कथा 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

