19 अप्रैल- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
सुनु मुनि तोहि कहउँ सहरोसा ।
भजहिं जे मोहि तजि सकल भरोसा ।।
करउँ सदा तिन्ह कै रखवारी ।
जिमि बालक राखइ महतारी ।।
( अरण्यकांड 42/2-3)
राम राम 🙏🙏
श्री सीता जी को खोजते हुए श्री राम जी पंपा सरोवर पहुँचते हैं, वहाँ नारद जी आते हैं , श्री राम जी से वर मागते हैं, फिर वे कहते हैं कि मैंने जब विवाह करना चाहा तब आपने क्यों रोका ? श्री राम जी कहते हैं कि हे मुनि ! सुनो, जो सब आशा भरोसा छोड़कर केवल मुझे भजता है , मैं सदा उसकी वैसे ही रखवाली करता हूँ जैसे माता अपने बालक की रक्षा करती है ।
भक्तों ! जितना भरोसा आप श्री राम जी पर करते हैं उतना ही श्री राम जी आपकी देखभाल करते हैं। अतः श्री राम जी पर अपना विश्वास और समर्पण बढ़ाएं तथा श्री सीताराम नाम का निरन्तर भजन करते रहें और हर तरह से निश्चिंत हो जाएँ……. अस्तु ! श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम। सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम। जानकीवल्लभ राजाराम।।
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम
🚩🚩🚩 संकलन तरूण जी लखनऊ

