19 जून – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
कलिजुग सम जुग आन नहिं
जौं नर कर बिस्वास ।
गाइ राम गुन गन बिमल
भव तर बिनहिं प्रयास ।।
( उत्तरकांड, दो. 103)
राम राम 🙏🙏
काकभुसुंडि जी गरुड़ जी को कलियुग के बारे में बताते हुए कहते हैं कि यदि मनुष्य विश्वास करें तो कलियुग के समान कोई दूसरा युग नहीं है । इस युग में श्री राम जी के निर्मल गुणों को गाकर मनुष्य बिना परिश्रम के भव सागर तर जाता है ।
आत्मीय जनों ! इस कलिकाल में भौतिक जगत से पार पाने का सबसे सरल उपाय श्री राम गुणगान है, बस विश्वास करने की जरुरत है। अतः विश्वास पूर्वक श्री राम जी का गुणगान करे और भव सागर से पार उतरें । बस बिना देर किये श्री राम नाम भजन में लग जाइए….सीताराम सीताराम सीताराम राम राम, सीताराम सीताराम सीताराम राम राम।
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम
🚩🚩🚩 संकलन तरूण जी लखनऊ

