सनकी भतीजे ने बड़े पिता सहित परिवार के चार लोगो पर ताबड़तोड़ बरसाई गोली, बड़े पिता की हुई मौत,चार घायल

जौनपुर ।नेवड़ियां थाना अंतर्गत क्षेत्र रामनगर ब्लाक के बीधमहुआ गांव में सोमवार देर रात एक सनकी भतीजे आकाश ने ना जाने कौन सी खुन्नस में अपने ही सगे बड़े पिता व परिवार की दो महिला सहित एक 13 वर्षीय मासूम पर ताबड़तोड़ गोली बरसा कर अपने बड़े पिता को मौत की नींद सुला दिया। आकाश द्वारा देर रात घर के बाहर सो रहे 65 वर्षीय बड़े पिता राजबलि को अपनी गोली का निशाना बनाते हुए दो गोली मारकर जिससे उनकी वही मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के छत पर सो रहे लड़के रविन्द्र यादव सहित परिवार के सभी सदस्य भाग कर बाहर आए तो देखा कि आकास हाथ में असलहा लिए हुए था जिसने रविन्द्र के पिता को गोली मारकर हत्या कर दिया जिसके बाद रविन्द्र सहित परिवार के लोग आकाश को पकड़ने के लिए दौड़े ही थे कि अपने परिवार के खून के प्यासे आकाश ने अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरु कर दिया। जिसके द्वारा चलाई गई दो गोली रविन्द्र की मां शान्ति देवी 60 वर्षीय के पेट में लगी और एक गोली रविन्द्र की पत्नी विमला 40 वर्षीय के पैर में लगी वही एक एक गोली रविन्द्र के मासूम बेटे गौरव यादव 13 वर्षीय के गुठने के उपर एक गोली लगी इतने के बावजूद रविन्द्र ने हत्यारे आकाश का पीछा करना चाहा की उनसे असलहे के मुठियां से रविन्द्र यादव 45 वर्षीय के सिर पर मारकर मौके से हुआ फरार हो गया। गांव में गोली चलने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल जहाँ घायल रविन्द्र को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है अन्य सभी घायलों की नाजूक स्थिति देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है। वही घायल रविन्द्र ने बताया कि उसके परिवार के लगभग सदस्य रोजीरोटी के सिलसिले में महाराष्ट्र में रहते हैं गांव में माता पिता के साथ बड़े भाई की पुत्री दीपिका रहती हैं हम सभी परिवार के साथ महाराष्ट्र में रहते हैं माता पिता से मिलने के लिए अभी तीन दिन ही हुआ हैं गांव आए और चाचा के सनकी लड़के ने हम सभी परिवार पर देर रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी जिसमें मेरे पिता की मौत हो गई है और मां को दो गोली लगने के कारण उनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। मां सहित मेरी पत्नी व बेटे को भी गोली लगी है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक द्वारा वाराणसी रेफर किया गया है। रविन्द्र ने बताया कि उसके चाचा का लड़का एक वर्ष पूर्व जेल से रिहा हुआ था जो महाराष्ट्र में किसी कांड के दौरान तीन वर्ष तक जेल में रह चुका है।
इस मामले में मंगलवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो की हालत नाजुक है उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।एक की मौत हो गई है आरोपी युवक की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *