सपा नेता अमित कुमार यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के लखनऊ महानगर अध्यक्ष मनोनीत

सपा नेता अमित कुमार यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के लखनऊ महानगर अध्यक्ष मनोनीत

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से अमित कुमार यादव को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड लखनऊ का महानगर अध्यक्ष नामित किया गया।महानगर में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी से बड़ी संख्या में युवा जुड़ सकेगा।
पार्टी संविधान के अनुसार महानगर कमेटी गठित कर अनुमोदन हेतु 15 दिन के अन्दर प्रस्तुत करना होगा।साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि नामित किये जाने वाले पदाधिकारी,सदस्य अवश्य हों। महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर मुन्नू खेड़ा आवास विकास कॉलोनी सहित पारा क्षेत्र में लोगों ने खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *