समृद्धि सिंह ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान

समृद्धि सिंह ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव

सुल्तानपुर।जिले के बल्दीराय की होनहार छात्रा समृद्धि सिंह ने उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। समृद्धि ने पीएचडी प्रोग्राम (मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी) के ग्रुप पीडीए में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।समृद्धि सिंह,जो राघवेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री हैं,ने उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा की कठिन प्रतियोगी परीक्षा को उत्तीर्ण करते हुए क्वालिफाइड का दर्जा प्राप्त किया है। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।इस परीक्षा का आयोजन चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा किया गया था। परीक्षा परिणाम में समृद्धि की ग्रुप रैंक दो दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *