सरस्वती डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में योग कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सरस्वती डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा एक योग सत्र का आयोजन किया गया। कॉलेज के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के तहत ये कार्यक्रम उनकी “आत्मविश्वास विकास गतिविधियों थीम के अंतर्गत मनाया गया।
योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर, मन व आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है। योग से न केवल तनाव दूर होता है बल्कि योग मन मस्तिष्क को भी शांति प्रदान करता है। योग प्राणायाम शरीर में मुख्य रूप से ऊर्जा का प्रसार करता है योग सिखाता है कि कैसे सांस नियंत्रण के माध्यम से मन और जागरूकता के उच्च स्थान को प्राप्त किया जा सकता है।

यह कार्यक्रम SDC & H की अध्यक्षा श्रीमती मधु माथुर, अध्यक्ष डॉ. रजत माथुर, निदेशक SHRC एवं बी. एस. एम नर्सिंग स्कूल श्रीमती स्मिता माथुर, डायरेक्टर फाइनेंस श्री चरित माथुर तथा श्रीमती ऋतु माथुर के सरक्षण में
कराया गया।
इस कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रधानाचार्य डा० के० एन० दुबे एवं उप- प्रधानाचार्य डा० प्रदुयमन मिश्रा द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर आरम्भ किया गया।
यह योग सत्र सरस्वती डेंटल कॉलेज के एम्फीथियेटर में आयोजित कराया गया जहाँ योगाचार्य डा० अवधेष कुमार शर्मा, डायरेक्टर एवं संस्थापक (समग्र योग केंद्र) तथा श्रीमती जिज्ञासा कापरी वरिष्ठ योग गुरु और उनकी योग टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डा० अल्का यदु (कामेटी प्रमुख) और डा० आशीष चौहान जो कॉलेज की स्टूडेंट वेलफेयर एंड एक्ट्रा करिकुलम एक्टीविटी समिति के सचिव है, उनके द्वारा कराया गया। इस सत्र के दौरान कॉलेज के 100 से अधिक स्नातक तथा प्रशिक्षणों ने भाग लिया। योग सत्र की समाप्ति के दौरान विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य और कल्याण का सहज सम्बंध बनाने वाले दृष्टिकोण को अपनाने का प्रण लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *