सरकारी बस ने खड़ी मोटर साइकिल को पीछे से मारी टक्कर युवक की मौत
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुलतानपुर / तेज रफ्तार रोडवेज ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर,युवक की मौत।परिजनों में मचा कोहराम, अगना कोल प्रधान का भतीजा है मृतक। नगर कोतवाली क्षेत्र के पांचोंपीरन कस्बे में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने खड़ी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान अंगना कोल ग़ालिब शहीद गांव,थाना गोसाईगंज निवासी प्रधान इम्तियाज अहमद उर्फ भट्टू के भतीजे के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं,हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

