सुल्तानपुर में पत्नी से प्रेम संबंध के शक में, पति ने की किशोर की हत्या
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर: मंगलवार की शाम समय लगभग 7:00 बजे, बबुरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब पत्नी से प्रेम संबंध के शक में पति रमेश उम्र लगभग 30 वर्ष ने पड़ोस के ही रहने वाले किशोर विशाल उम्र लगभग 16 वर्ष को बहाने से अपने घर बुलाकर लाठी डंडे एवं कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रमेश शराबी एवं झगड़ेलू किस्म का व्यक्ति था। आए दिन परिवार में झगड़ा लड़ाई मारपीट किया करता था। इसी विवादित एवं झगड़ेलू आचरण के चलते, पूर्व में शादी हुई पत्नी 4-6 वर्ष पहले छोड़कर चली गई थी। यह रमेश की दूसरी पत्नी है। गौरतलब है कि रमेश की पहली पत्नी कई वर्ष साथ में रहने के बावजूद एक भी बच्चे नहीं हुए,और दूसरी पत्नी से शादी हुए कई वर्ष बीत गए किन्तु अभी भी रमेश के कोई बच्चा नहीं है। हत्यारा रमेश यहां अपनी मौसी के यहां रहकर उन्हीं की जमीन जायदाद की देखरेख एवं इकलौता वारिस है, क्योंकि मौसी का भी अपना कोई बच्चा नहीं था। रमेश को बचपन से ही मौसी ने अपने गांव बबुरी लाकर यही उसका लालन-पालन एवं शादी ब्याह किया।
स्थानीय लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि मृतक विशाल एवं उनका परिवार आज भी रमेश की खेती बाड़ी की देखरेख एवं बुवाई जुताई का कार्य किया करता था। इस विभत्स घटना से पूरे क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश का माहौल है। आसपास के लोग एवं सगे संबंधियों का मृतक के घर आना जाना लगा है। सभी मृतक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। घटना जिले के बंधुआ कला थाना अंतर्गत, पुलिस चौकी अलीगंज से संबंधित है।

