सेंट जोजफ विद्यालय समूह की राजाजीपुरम् शाखा में विदाई समारोह का आयोजन

-सेंट जोजफ विद्यालय समूह की राजाजीपुरम् शाखा में विदाई समारोह का आयोजन-

-अनुष्का के सर बंधा मिस सेंट जोसेफ का ताज, तो दिव्यांश बने मिस्टर सेंट जोसेफ-

-लक्ष्य के प्रति अडिग रहना ही सफलता की गारंटी है-अनिल अग्रवाल

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। सेंट जोजफ विद्यालय समूह की राजाजीपुरम् शाखा में शनिवार को विदाई समाारोह के साथ एक गुडलक पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ विद्या वारिधि माँ सरस्वती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्जवलन करके किया गया। विदाई समारोह में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने सीनियर्स को उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनायें प्रदान की।
राजाजीपुरम् शाखा के नीरू सभागार में सम्पन्न हुये इस विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने गु्रप डांस, सिंगिंग, म्यूजिकल गेम्स, नाटक आदि की प्रस्तुतियां दी। वही सीनियर्स छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभवों को साझा किया साथ ही विद्यालय में बिताये अपने सुनहरें लम्हों को याद करते हुये सभी को भावुक कर दिया।

प्रदान किये टाइटिल-
विद्यालय की परंपरा के अनुसार जूनियर छा़त्रों ने अपने सीनियर छात्र-छात्राओं तथा अध्यापक-अध्यापिकाओं को उनकी गरिमा के अनुकूल रोचक टाइटिल व यादगार उपहार प्रदान किये।

विद्यालय समूह के प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने इस अवसर पर बच्चों को अपनी शुभकामनायें देते हुये कहा कि विदाई का क्षण हमेशा ही भावुक कर देता है। उन्होने कहा कि आप सब जीवन के नये क्षेत्र में प्रवेश करने जा रहे है, आप उस चौराहे पर खडे़ है जहां से जीवन के कई रास्ते खुलते है परन्तु आप को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र और अडिग ही रहना है तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें प्रदान की वही प्रधानाचार्या लीना शर्मा के साथ सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने सभी को बोर्ड परीक्षाआओं में सफलता के लिये अपनी तरफ से हार्दिक शुभकामनायें दी।

विदाई समाारोह में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने आयोजित फैशन शो में रैम्प पर अपने जलवे बिखेर कर सभी को चौंका दिया। निदेशक सेंट जोसेफ नम्रता अग्रवाल के साथ प्रधानाचार्या लीना शर्मा ने फैशन शो के मुख्य निर्णायक की भूमिका निभायी। फैशन शो में कई राउन्ड के बाद कड़ी टक्कर मेें निर्णायक मंडल ने मिस सेंट जोसेफ का ताज अनुष्का मिश्रा को पहनाया तो वही ओवरआल परफार्मेस के आधार पर दिव्यांश पाण्डेय को मिस्टर सेंट जोसेफ के खिताब के लिये चुना।
परिणाम निम्नवत् रहे।

मिस सेंट जोसेफ-अनुष्का मिश्रा

मिस्टर सेंट जोसेफ-दिव्यांश पाण्डेय

मिस इन्टेलीजेन्ट-सुन्दुश रईस

मिस्टर इन्टेलीजेन्ट-भार्गव त्रिपाठी

मिस आलराउन्डर-दृष्टि सिंह

मिस्टरआलराउन्डर-मौलिक जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *