अर्न्तराष्ट्रीय यूनानी दिवसडॉ0 रज़्मी यूनुस मेमोरियल खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह (3.0)Play यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं हास्पिटल में खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अंर्तराष्ट्रीय यूनानी दिवस (11 फरवरी) के परिप्रेक्ष्य में, इरम यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल लखनऊ में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में तीसरे दिन के खेलों का उद्घाटन मुख्य अतिथि इरम एजूकेशनल सोसाइटी, इन्दिरा नगर, लखनऊ के निदेशक ई0 श्री ख्वाजा सैय्यद फैजी यूनुस एवं इरम यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं हास्पिटल की निदेशक डा0 शाज़िया बेगम ने किया।
बैच 2022 एवं 2024 की छात्राओं के मध्य खो-खो का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बैच 2022 की टीम विजयी रही। साथ ही विभिन्न बैचों के छात्रों और फैकल्टी सदस्यों के बीच वॉलीबॉल मैच एवं रस्साकशी की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
श्री फैज़ी यूनुस ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी संस्थान में छात्रों के सर्वर्गीण विकास के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होना अत्यन्त अवश्यक है। मुख्य अतिथि महोदय ने प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित रह कर छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
इरम यूनानी मेडिकल कॉलेज के प्राधानाचार्य श्री डा0 अब्दुल हलीम ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रंखला में उर्दू, अंग्रेज़ी, में निबन्ध लेखन, स्पीच, मेडिकल क्वीज़ और अन्य खेलों की प्रतियोगिता आयोजित होंगी।
13 फरवरी 2025 को ‘‘डा0 रज़्मी यूनुस मेमोरियल खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह (3.0)’’ का समापन होगा एवं विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान खेलकूद की प्रतियोगिताऐं डा0 तारिक़ सिद्दीक़ी, डा0 राशिद शमीम एवं डा0 सईद-उर-रहमान और सांस्कृतिक कार्यक्रम डा0 सीमा अज़ीम, डा0 मोहम्मद अज़हर, एवं डा0 मोहम्मद अज़फर के निर्देशन में आयोजित हो रही हैं।
कार्यक्रम में बड़ी तादाद में छात्र-छात्राऐं एवं शिक्षक उपस्थित थे।

