सेन्ट्रल एकेडमी विकास नगर शाखा में दस दिवसीय ग्रीष्मावकाश कार्यशाला

सेन्ट्रल एकेडमी विकास नगर शाखा में दस दिवसीय ग्रीष्मावकाश कार्यशाला

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।सेन्ट्रल एकेडमी विकास नगर शाखा में दिनांक 17 मई 2025 से ग्रीष्मावकाश किया-कलाप आरम्भ हो गए है। ग्रीष्मावकाश न केवल विद्यार्थियों के विश्राम का समय है बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक योग्यताओं को निखारने का अवसर भी प्रदान करता है विद्यालय में चित्रकला, नृत्य, हस्तकला, वैदिक गणित आदि रचनात्मक किया-कलाप में छात्र रुचिपूर्वक भाग ले रहे है। कुछ छात्र बैडमिन्टन, बॉलीबाल, क्रिकेट आदि खेलों में भाग लेकर अपनी शारीरिक फिटनेस एवं स्वास्थ्य लाभ का आनंद ले रहे है। इन गतिविधियों में छात्र अपनी क्षमता एवं कार्य कुशलता का प्रदर्शन कर रहे है। इन किया-कलापों के लिए एडमिनिस्ट्रटर यू०पी० श्रीमती वीना पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी जैन एवं शिक्षक एवं शिक्षकाओं द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। इनके मार्गदर्शन से सभी गतिविधयों का कार्यान्वयन सफलतापूर्वक चल रहा है। इस कार्यशाला का समापन दिनांक 27 मई 2025 को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *