हीट वेब और स्वास्थ्य पर विकास भवन सभागार में कार्यशाला का हुआ आयोजन
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर गुजरातके सहयोग से हीट वेब और स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महापौर महोदय की अध्यक्षता में सभागार ,विकास भवन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया के मार्गदर्शन में किया गया।जिले में एक बेहतर हीट वेब एक्शन प्लेन कैसे बनाया जाए।जिसमें सभी विभागों की भागीदारी हो।जन जागरूकता कैसे बढ़ाई जिससे आने वाले गर्मी के मौसम में हीट वेब के प्रभाव से जनमानस को बचाया जा सके। जाए राम पथ के आसपास ग्रीनरी कैसे डेवलप की जाए, लोगों को सोलराइजेशन के प्रति कैसे बढ़ावा दिया जाए। कार्यशाला में मुख्य नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष श्रीवास्तव,नगर स्वास्थ्य अधिकारी आर एम शुक्ला,डॉ.अरविंद श्रीवास्तव एपिडेमियोलॉजिस्ट,डॉ प्रदीप कुमार अधीक्षक मसौधा, डॉ अंशुमान यादव अधीक्षक बीकापुर डॉ अमितवर्मा अधीक्षक पूरा बाजार, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक हेल्थ से डॉ यशोबंत,डॉ शुभम अग्रवाल तनसीम लातीवाला, एन आर डीसी से डॉ रितिका कपूर, रोहन मिश्रा, अशिमां मिश्रा, हर्षित गुप्ता,विकास भवन से सरिता वर्मा, समाजसेवी संस्था व्योमिका से एकता भटनागर,डॉ दीपिका चंद्रा उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने जिला हिट एक्शन प्लान बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए

