हुज़ूर रईसुल औलिया का 40 वां कुल शरीफ साहिबे सज्जादा सरकार गुलज़ार ए मिल्लत की सरपरस्ती में एअनिक़ाद हुआ

हुज़ूर रईसुल औलिया का 40 वां कुल शरीफ साहिबे सज्जादा सरकार गुलज़ार ए मिल्लत की सरपरस्ती में एअनिक़ाद हुआ

22 ज़िलकअदा 31 मई 2024 बरोज़ जुमा मुबारका

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय

लखनऊ। शैखुल मशाएख़ आरिफे बिल्लाह रईसुल औलिया हज़रत अल्लामा मौलाना अल्हाज सय्यद शाह हबीब अहमद वास्ती क़ादरी रज़्ज़ाकी इस्माईली ज़ैदी हुसैनी रज़ी अल्लाहु तआला अन्हु का 40 वां उर्स ए पाक औलिया मस्जिद में साहिब ए सज्जादा मख़दूमुल मशाएख वारिस ए जुब्बा ए मौला ए कायनात सरकार गुलज़ार ए मिल्लत की सरपरस्ती में एअनिक़ाद हुआ नमाज़ ए अस्र की अदायेगी के बाद सरकार गुलज़ार ए मिल्लत ने मशाएख़ मसौली शरीफ की बारगाहों गुल पोशी की रस्म अदा फरमाई फिर सरकार गुलज़ार ए मिल्लत ने मग़्रिब की नमाज़ की इमामत फरमाई बाद ए नमाज़ ए मग्रिब मद्दाहाने रसूल ए अकरम ने बड़े अच्छे अंदाज में सरकार आला हज़रत के नातिया दीवान से कलाम पेश किए
फिर साहिब ए सज्जादा सरकार गुलज़ार ए मिल्लत ने कुल शरीफ का आग़ाज़ फरमाया और साहिबे सज्जादा मख़दूमुल मशाएख सरकार गुलज़ार ए मिल्लत की की दुआ पर महफ़िल का एखतिमाम हुआ और इस हसीन मौक़े पर कसीर तादाद में अवामे अहले सुन्नत ने शिरकत फरमा कर साहिबे उर्स के फैज़ान से मालामाल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *