17 मार्च से शहर से लेकर गांव तक चलेगा सुंदरकांड पाठ का विशेष अभियान
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में 17 मार्च से शहर से लेकर गांव तक सुंदरकांड पाठ का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 मार्च को सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से होगी। इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा नेता विनोद जायसवाल कर रहे हैं।शुरुआत के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद यह अभियान शहर से निकलकर गांवों तक पहुंचाया जाएगा। गांवों के मंदिरों में भी सामूहिक सुंदरकांड पाठ कराया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य गांव-गांव के लोगों को सुंदरकांड पाठ से जोड़ना बताया गया है। कार्यक्रम की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने दी।उन्होंने राम की पैड़ी पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। शरद शर्मा ने कहा कि भगवान हनुमान संकटमोचन हैं, जब भी अयोध्या पर संकट आया उन्होंने उसे टालने का काम किया।

