19 केंद्रों पर हुई दो दिवसीय एसआई भर्ती परीक्षा सम्पन्न, दूसरे दिन हजारों अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

19 केंद्रों पर हुई दो दिवसीय एसआई भर्ती परीक्षा सम्पन्न, दूसरे दिन हजारों अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा रविवार देर शाम सकुशल संपन्न हो गई। यह परीक्षा जिले के 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की गई। दूसरे दिन की परीक्षा में कुल 15,840 परीक्षार्थियों में से 10,909 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 4,031 ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा के दोनों दिन सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी भी परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के बेल्ट और जूते उतरवाए गए। इस परीक्षा में आजमगढ़, बलिया सहित कई अन्य जिलों के परीक्षार्थी भी शामिल हुए।
शनिवार को हुई परीक्षा में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में कुल 7,920 परीक्षार्थियों में से 5,763 उपस्थित हुए, जबकि 2,157 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 7,920 परीक्षार्थियों में से 5,852 ने परीक्षा दी और 2,068 ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक और लगभग 700 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *