2011 से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को टीइटी से मुक्त करें – पंकज यादव

2011 से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को टीइटी से मुक्त करें – पंकज यादव

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले चल रहे पोस्टकार्ड अभियान के तहत शिक्षकों को टीआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षा से मुक्त करने की मांग तेज हो गई है। इस क्रम में प्रांतीय संयोजक पंकज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रूदौली राजकुमार शर्मा, रविनंदन सिंह, जीशान खान, अनुपम मिश्रा ने जनपद अयोध्या के दर्जनों विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों को पोस्टकार्ड अभियान से जोड़ा।पंकज यादव ने कहा कि 1 सितंबर 2025 के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से शिक्षक समाज आहत है। सरकार को एनसीटीई के नियमों में शिक्षक हित में संशोधन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी भी भर्ती के बाद बीच में नया नियम लागू करना न्यायसंगत नहीं है।टीइटी को लेकर नए नियमों से 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षक पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में टीईटी परीक्षा उनके लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। इसी समस्या के समाधान के लिए प्रदेश भर के शिक्षक देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन माननीयों को पोस्टकार्ड भेजकर 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग कर रहे हैं।अभियान में जिला अध्यक्ष श्याम जी वर्मा, जिला मंत्री डॉ. विवेक चौधरी, सुशीला पांडेय, शीला कुमारी, मंजू पाठक, अमित यादव, आलोक वर्मा, पंचूराम यादव, इंकलाब हैदर खान, राजेश यादव, अरविंद यादव, अवधेश वर्मा, जगदीश, ओमप्रकाश कनौजिया, ओमप्रकाश गौतम सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *