महानिदेशक, निदेशक से फार्मेसिस्ट फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल मिला, जल्द नियुक्तियां करने की मांग की

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश डॉ बृजेश राठौर से फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की , जल्द नियुक्तियां करने का आग्रह किया ।
निदेशक पैरामेडिकल डॉ. सुषमा सिंह, विशेष कार्य अधिकारी वेद प्रकाश यादव से भी शिष्टाचार मुलाकात की गई ।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में फार्मेसिस्ट के हजारों पद रिक्त हैं, माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी नियुक्ति के आदेश दिए हैं ।
प्रतिनिधिमंडल में अशोक कुमार महामंत्री, राजेश सिंह संगठन मंत्री, यूथ विंग के अध्यक्ष आदेश कृष्ण, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार , संविदा संघ के अध्यक्ष प्रवीण यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *