68 वाहनों (बस, छोटे वाहन) के विरूद्ध सीजर की कार्यवाही
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आज दिनांक 17.05.2025 को यातायात पुलिस लखनऊ द्वारा लखनऊ शहर में विभिन्न चौराहों/तिराहों (पालिटेक्निक चौराहा, कमता तिराहा, बाराबिरवा चौराहा, कानपुर रोड) पर डग्गामार वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। अभियान के अन्तर्गत एम0वी एक्ट में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 68 वाहनों (बस, छोटे वाहन) के विरूद्ध सीजर की कार्यवाही गयी।

