पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु जनपद सुलतानपुर में पुलिस ग्रीवांस रिड्रेसल यूनिट (PGRU) का किया गया गठन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।प्रशान्त कुमारए पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा एक नई पहल करते हेतु पुलिस कर्मियों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण हेतु पुलिस ग्रीवांस रिड्रेसल यूनिट (PGRU) का गठन किया गया।
यह इकाई पुलिस कर्मियों की समस्याओं को SINGLE WINDOW SYSTEM के पैटर्न पर निस्तारित करने के लिए पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के सीधे पर्यवेक्षण में गठित की गई है।
1. इस यूनिट के प्रभारी, पुलिस सम्बन्धी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले एक भिज्ञ निरीक्षक है, जिनका सी.यू.जी. नम्बर 7755068810 है।
2. इस यूनिट के माध्यम से कोई भी पुलिस कर्मी अपनी विभिन्न समस्याओं (जैसे वेतन विसंगति, एरियर भुगतान, इन्क्रीमेन्ट, जी.पी.एफ. सम्बन्धी, कैरेक्टर रोल में नॉमिनी/पता/शिक्षा अभिलेखों का अंकन या परिवर्तन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, स्थानान्तरण पर चरित्र पंजिका, एल.पी.सी आदि समय से न आना, सेवा संबंधी समस्याएँ आदि) का निस्तारण करा सकते है।
3. पुलिसकर्मी अपनी समस्याएँ निम्नांकित तरीकों से इस यूनिट तक पहुँचा सकते हैं-
(1) थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी के माध्यम से प्रार्थना पत्र इस यूनिट को भिजवाकर
(2) किसी भी पुलिस राजपत्रित अधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर
(3) मासिक सैनिक सम्मेलन के दौरान प्रार्थना पत्र देकर
(4) सीधे ही इस यूनिट को प्रार्थना पत्र देकर
(5) PGRU वाट्सएप्प नम्बर 7755068810 पर प्रार्थना पत्र भेजकर
5. पुलिस कर्मियों द्वारा बताई गयी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने की जिम्मेदारी च्ळत्न् प्रभारी की है, जिससे सम्बन्धित पुलिसकर्मी को किसी भी शाखा या कार्यालय का भ्रमण करने की आवश्यकता नहीं है। प्रभारी च्ळत्न् ही उन समस्त शाखाओं से सम्पर्क करते है, जिनका सम्बन्ध पुलिस कर्मी की समस्या से है। आवश्यकता पड़ने पर गैर जनपद के पुलिस कार्यालय तथा अन्य कार्यालयों से भी सम्पर्क करते है। आवश्यकता प्रतीत होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सम्बन्धित जनपदों से वार्ता एवं पत्राचार कर पुलिस कर्मी की समस्या का त्वरित निदान कराया जाता है।

6. PGRU प्रभारी प्रतिदिन पुलिस अधीक्षक के समक्ष समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में प्रगति से अवगत कराते हैं।
7. PGRU प्रभारी द्वारा पुलिस कर्मी की समस्या का निस्तारण कराने के बाद सम्बन्धित पुलिस कर्मी को फोन द्वारा अवगत भी कराया जाता है।
8. इस यूनिट द्वारा समय समय पर विभिन्न थानों/पुलिस लाइन/कार्यालय में कैंप लगाकर पुलिस कर्मियों को उनसे सम्बन्धित Welfare schemes(कल्याणकारी योजनाओं) की भी जानकारी दी जाती है तथा उनसे जुड़ी प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में मार्गदर्शन भी दिया जाता है साथ ही कर्मचारियों की विभिन्न जिज्ञासाओं/प्रश्नों का समाधान करते हुए उनके द्वारा चाही गई सामान्य सूचनाएँ/जानकारी (जैसे – GPF बुक का अवलोकन आदि) भी उन्हें उपलब्ध करवायी जाती है। इस हेतु प्रभारी PGRU के साथ संबंधित शाखाओं (आंकिक शाखा/प्रधान लिपिक शाखा आदि) के प्रतिनिधि भी मौजूद रहते हैं ।
9. PGRU समबन्धी पैम्प्लेट थानों शाखाओं एवं पुलिस लाइन में चस्पा किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *