9वें दीपोत्सव पर 26 लाख 11000 दियों से जगमगाएगी राम नगरी लेकिन वहीं भरत कुंड के लिए कोई प्रबंध नहीं: संतों किया मांग
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या :9वें दीपोत्सव पर 26 लाख 11000 दियों से जगमगाएगी राम नगरी लेकिन वहीं भरत कुंड के लिए कोई प्रबंध नहीं: संतों किया मांग
अयोध्या: भगवान राम के छोटे भाई भरत के तपोभूमि भरतकुंड पर पर्यटन विभाग द्वारा नहीं भेजा गया दिया और तेल भारत कुंड के प्राचीन मंदिर के महंत हनुमान दास पुजारी अरविंद तिवारी और परमात्मा दास ने बताया कि भरतकुंड के सभासद राम कृष्ण पांडेय ने पर्यटन विभाग से इस संबंध बात किया तो पर्यटन विभाग ने बताया गया कि इस बार भरतकुंड के लिए कोई बजट नहीं आया है जबकि इससे पहले हर साल दीपोत्सव पर भरतकुंड के लिए अलग से दिया और तेल आता रहा है । महंत हनुमान दास परमात्मा दास पुजारी अरविंद तिवारी ने चिंता जताया कि इस साल भरतकुंड पर दीपोत्सव कैसे होगा। जहां अयोध्या में दीप जगमगाएंगे वहीं भरतकुंड पर नहीं होगा दीपोत्सव।। दीपोत्सव के आयोजक विभाग भरतकुंड के मंदिरों में दीपोत्सव के लिए भेजें दिया और तेल ताकि भरतकुंड पर भी मनाया जा सके दीपोत्सव।।
हजारों की संख्या श्रद्धालु और स्थानीय निवासी जो लोग अयोध्या नहीं जा पाते थे वह भरतकुंड के दीपोत्सव में शामिल होते थे।। भरतकुंड स्थित भरत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मनोज वर्मा जो कि पूर्व में भरतकुंड पर दीपोत्सव के नोडल अधिकारी रहते थे उन्होंने बताया कि दीपोत्सव से संबंधित अभी कोई सूचना नहीं है।

