डॉ अनिल किशोर श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। बलिया जनपद के गढ़वाल निवासी एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार के मामा डॉक्टर अनिल किशोर श्रीवास्तव का त्रयोदशाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर पत्रकार राजनेता व अधिकारी सहित अनेक गणमान्य व इलाके के सैकड़ो लोग उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान नाना प्रकार के पूजा पाठ व अनुष्ठान संपन्न हुआ।

