मेडिकल कालेज, जौनपुर में (UNS Premier League 1.0) क्रिकेट मैच का खेला गया फाइनल ।
उत्तर प्रदेश/जौनपुरः
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर की प्राचार्या प्रो० डा० रूचिरा सेठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो० डा० ए०ए० जाफरी के दिशा निर्देश में स्पोर्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रो० डा० उमेश कुमार सरोज एवं नोडल, डा० आदर्श यादव द्वारा मेडिकल कालेज के छात्रों के शारीरिक एवं मानिसक विकास एवं मनोरंजन के लिए आयोजित (UNS Premier League 1.0) क्रिकेट मैच 13 मई, 2025 से 20 मई, 2025 तक लगातार खेला गया जिसमें कुल 06 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से क्रमशः सभी टीमों द्वारा एक दूसरे से मुकाबाला किया। तथा अन्त में दिनांक 20 मई, 2025 को फाइनल मैच, टीम Mighty Mavericks एवं Emerald Knight के बीच खेला गया। टीम Mighty Mavericks के खिलाड़ियों ने कुल 55 रन बनाकर आल आउट हो गये। जबकि Emerald Knight ने 3.5 ओवर में 56 रन बनाकर 09 विकेट से जीत हासिल कर ली। Emerald Knight टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस क्रिकेट मैच के सर्वश्रेष्ठ मूल्यवान खिलाड़ी रहे एवं Royal Warriors टीम के कप्तान युवराज प्रताप सिंह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे तथा Mighty Mavericks टीम के अभिजीत साहा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। उप प्राचार्य प्रो० आशीष यादव द्वारा विजेता टीम को ट्राफी और पुरस्कार प्रदान किये और उन्होंने कहा क्रिकेट मैच के आयोजन का उद्देश्य छात्रों के बीच स्वास्थ्य, सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर प्रो० भारती यादव, डा० जितेन्द्र कुमार एवं डा० संजीव यादव तथा अन्य चिकित्सा शिक्षक, छात्र/छात्रायें एवं कर्मचारीगण उपस्थिति रहें।

