अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अवध प्रांत की बैठक सम्पन्न

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अवध प्रांत की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अवध प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक करणी माता सिक्योरिटीज कार्यालय, 6c/240 ब्रंदावन योजना लखनऊ में सुबह 11 बजे से आयोजित हुई जिसमें अवध प्रांत के पदाधिकारियों ले. कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर, अध्यक्ष, सूबे मेजर बीएल वर्मा, उपाध्यक्ष, सूबे मेजर जेबीएस चौहान, महासचिव, सूबेदार अशोक पाण्डे, कोषाध्यक्ष, कैप्टन बीएस कान्याल, वारंट आफीसर एल एम पंत, सूबे मेजर डीपी चौबे, सीपीओ परिजात मिश्रा, ले. विनोद कुमार सिंह, सूबेदार अभय शंकर मिश्रा, सूबेदार कामता सिंह, कैप्टन अरविंद सिंह, कैप्टन बी.बी. सिंह एवं सूबे मेजर आरके यादव के साथ साथ मात्रिशक्ति अध्यक्षा श्रीमती मंजू सिंह एवं पूनम सिंह भी उपस्थित रहीं। प्रदेश संगठन से संगठन मंत्री मेजर आनंद टंडन भी उपस्थित रहे।
सर्व प्रथम आपसी परिचय संपन्न हुआ। उसके बाद संगठन गीत गा कर बैठक प्रारंभ हुई। तत्पश्चात आपरेशन सिंदूर के दौरान और उसके पहले भी बलिदानी सैनिकों एवं नागरिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रदेश संगठन मंत्री मेजर आनंद टंडन साहब ने संगठन की रचना एवं उसके क्रमिक विकास पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही प्रस्ताव किया कि प्रांत की मासिक बैठक आयोजित हुआ करे और तय हुआ कि हर महीने के तीसरे शनिवार को प्रांत की बैठक हुआ करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों के विजिटिंग कार्ड होने चाहिए।अवध प्रांत अध्यक्ष ले. कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बैठकें आवश्यक हैं बिना इसके एक दूसरे के विचार जानने से बंचित रहते हैं और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा नहीं बन पाती। इस लिए ग्राउंड पर उतर कर काम करना है। शासन प्रशासन से भी मेल-मिलाप आवश्यक है। इस क्रम में कुछ मुद्दों के साथ बरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की जायेगी। मानसून सीजन में ब्रक्षारोपण का भी प्रोग्राम बनाया जायेगा। महासचिव सूबे. मेजर जेबीएस चौहान ने कहा कि प्रांत में एक सक्रिय संगठन सचिव बहुत आवश्यक है साथ ही वह स्वयं भी विदेश यात्रा के कारण महासचिव पद के साथ पूर्ण न्याय नही कर पा रहे लिहाजा फुल टाइम महासचिव का चयन अगली एजीएम में हो जाये तो उचित होगा। सूबेदार मेजर बीएल वर्मा ने कहा कि लखनऊ महानगर के अध्यक्ष पद के दायित्व के लिए भी एक उचित ब्यक्ति का चयन हो क्योंकि लखनऊ जनपद बिल्कुल निष्क्रिय हो चुका है।
आपसी चर्चा एवं विचार विमर्श के पश्चात अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने निम्नलिखित निर्णयों की घोषणा की :-
1. अगली एजीएम तक सूबेदार कामता सिंह लखनऊ महानगर के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अवध प्रांत के संगठन सचिव का दायित्व निभायेंगे ।
2. कैप्टन अरविंद सिंह महानगर के सचिव और कैप्टन बी.बी. सिंह सहसचिव का दायित्व निभायेंगे।
3. कैप्टन बीएस कान्याल अवध प्रांत के सह कोषाध्यक्ष का दायित्व निभायेंगे।
4. सूबे.मेजर राजकरण यादव को प्रांत कार्यालय प्रमुख बनाया जाता है।
5. सूबे मेजर बीएल वर्मा साहब सूबे मेजर जेबीएस चौहान को सहयोग करेंगे और एजीएम के पश्चात अगले महासचिव का दायित्व निभायें गे।
6. सूबे मेजर डीपी चौबे लखनऊ महानगर के कोषाध्यक्ष होंगे।
तीन नये सदस्य बनाये गये और सभी को प्रेरित किया गया कि वे संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दें।
अंत में शांति पाठ और ग्रुप फोटो के बाद बैठक संपन्न हुई।
जय हिन्द बन्दे मातरम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *