अयोध्या की राजकुमारी एवं साउथ कोरिया की महारानी हो की कांस्य प्रतिमा का किया गया अनावरण

अयोध्या की राजकुमारी एवं साउथ कोरिया की महारानी हो की कांस्य प्रतिमा का किया गया अनावरण
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

*मौसम खराब होने के कारण कोरिया का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या नहीं पहुंच सका*।

औपचारिक रूप से अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने प्रतिमा का अनावरण किया।

कांसे से निर्मित महारानी हो की प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 10 फीट है।

मान्यता है कि लगभग 2000 वर्ष पूर्व अयोध्या की राजकुमारी हो समुद्री मार्ग से कोरिया गई थीं।

कोरिया पहुंचकर उनका विवाह करक वंश के राजकुमार से हुआ1 था।

महारानी हो की स्मृति में पार्क का शिलान्यास वर्ष 1999 में किया गया था।

विकास प्राधिकरण, नगर निगम और कोरिया के सहयोग से पार्क का लगातार विस्तार किया गया।

अयोध्या–कोरिया के प्राचीन संबंधों से भारत और कोरिया के रिश्तों को मजबूती मिल रही है।

अब पार्क को और अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *