अयोध्या :मुख्य चिकित्सा अधिकारी जांच के घेरे में,रुदौली विधायक की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जांच के घेरे में,रुदौली विधायक की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:स्वास्थ्य विभाग में अनियमितताओं को लेकर अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ.सुशील कुमार बानियान पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, अयोध्या मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बी.के.चौहान को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।विधायक ने अपने पत्र में स्वास्थ्य विभाग में गंभीर अनियमितताओं, कर्मचारियों व आशा बहुओं के शोषण,और निजी अस्पतालों के उत्पीड़न की बात कही थी।शिकायत पत्र में ग्राम अगेथुआ (पोस्ट सुरवारी) के विजेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से उठाए गए मुद्दों का भी हवाला दिया गया है। विधायक ने बताया कि यह शिकायत क्षेत्र के लोगों की मांग और शिकायतों के आधार पर मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई थी।अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. चौहान ने बताया कि मामला संवेदनशील है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।जल्द ही पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *