आदिशक्ति’ संगीत कार्यक्रम: विद्यास्थली के बच्चों ने सामाजिक संदेश के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया।

आदिशक्ति’ संगीत कार्यक्रम: विद्यास्थली के बच्चों ने सामाजिक संदेश के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया।

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ: 4 नवंबर, 2023 को विद्यास्थली ने अपने वार्षिक संगीत कार्यक्रम – आदिशक्ति किया। इस अवसर के मुख्य अतिथि लखनऊ शहर के नगर आयुक्त और लखनऊ स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री इंद्रजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि एडवांसिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संस्थापक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री जयंत कृष्णा थे। इस समारोह में स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन के यूनिट हैंडर्स भी मौजूद रहे।

विद्यास्थली कनार इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शिप्रा वर्मा ने दर्शकों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी में बच्चों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया।
इंद्रजीत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “इस तरह का अद्भुत प्रदर्शन देखकर बहुत खुशी हो रही है। स्कूलों में सामाजिक मुद्दों पर बात करना बहुत जरूरी है। और इन बच्चों ने सामाजिक मुद्दों को लेकर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।”

आरंभिक प्रदर्शन में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। “आदिशक्ति – एक नृत्य नाटिका” का मुख्य आकर्षण पहाड़ी नृत्य, पंजाबी नृत्य, गरबा, फूलों की होली, धुनुची नृत्य और एक शक्तिशाली नाटक सहित विभिन्न प्रस्तुतियां शामिल थीं। छात्रों ने ठुमरी और कथक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन की सीईओ और अध्यक्ष डॉ. उर्वशी साहनी ने छात्रों की कड़ी मेहनत की सराहना की साथ ही अभिभावकों को स्कूल के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लाने और बच्चों को सामाजिक मुद्दों पर शिक्षित करने के उद्देश्य से हमने 2005 में विद्यास्थली की स्थापना की। तब से हमने सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है, जो एक अधिक समतावादी समाज का निर्माण करेंगे।”

यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण चेतना पर एक मजबूत संदेश से भरा था। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *