इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल के नेतृत्व में पचदेवरा पुलिस ने जुआरियों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जनपद हरदोई में अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हरदोई के कुशल निर्देश मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (प) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शाहाबाद के मार्ग दर्शन व प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा 05 नफर अभियुक्तगण को हारजीत की बाजी लगाते हुए मय 52 अदद ताश के पत्ते व 210/- रूपये मालफड़ व 1000/- रूपये जामा तलाशी के गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु.अ.सं. 282/2023 धारा 13 जुआ अधि. पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम व पता – लालपूत पुत्र डिम्मा,संजीव पुत्र जगदीश,
प्रमोद पुत्र श्रीकृष्ण,विमलेश पुत्र रामसेवक,पवन पुत्र रामसरन निवासी ग्राम चठिया थाना पचदेवरा जनपद हरदोई
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
राजपाल की झोपडी के पीछे बहद ग्राम चठिया
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल रविन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल करन कुमार, कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल विवेक त्यागी शामिल रहे।

