इरम पब्लिक कॉलेज
मदर्स डेः छात्रों की माँ को सम्मानित किया गया
पुत्र-पुत्री में दोहरा मापदण्ड बच्चों के विकास में बाधकः- सहर सुल्तान
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। इरम पब्लिक कॉलेज, इन्दिरा नगर, लखनऊ में प्रायमरी के छात्रों की माताओं को सम्मानित करने हेतु विशेष कार्यक्रम मदर्स डे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने विद्यालय में सीखे नृत्य, नृत्य नाटिका कविता इत्यादि प्रस्तुत की। साथ ही माताओं के लिये विभिन्न प्रतियोगिताए भी हुई जिसमें अभिभावकों ने नृत्य इत्यादि से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती सहर सुल्तान ने आमंत्रित माताओं को अपने बच्चों के प्रति त्याग एवं सुखों का बलिदान करने हेतु धन्यवाद दिया। उन्होंने माताओं से कहा कि बच्चों को सिखाना चाहिए कि माँ का उनके जीवन में क्या महत्व है साथ ही कहा कि बच्चों के सर्वार्गीण विकास के लिए पुत्र पुत्री मंे भेदभाव न करें अन्यथा बच्चों में मानसिक समस्याऐं उत्पन्न होती हैं साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताने को भी कहा।
कार्यक्रम के अन्त में एक्टिव मॉम, लैपटॉप मॉम, रचनात्मक मॉम, वॉन्डर मॉम इत्यादि नामों से सम्मानित कर पुरूस्कार प्रदान किये। तनय श्रीवास्तव की माता, श्रीमती इन्दु श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमो से बच्चों का बौद्धिक एवं शारिरिक विकास होता है वहीं दियांश की माँ श्रीमती रिंकी ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि विद्यालय के क्रियाकलाप से हम बहुस संतुषट हैं।
कार्यक्रम का सराहनीय संचालन मदर टीचर प्रियांका पाठक, मनीषा सिंह, एवं सना फरहीन ने प्रधानाचार्या के मार्ग दर्शन में किया।
यह जानकारी इरम पब्लिक कॉलेज, के मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव ने दी।

